पिथौरागढ़

दुग्ध मूल्य में वृद्धि समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर दुग्ध उत्पादक दुग्ध संघ प्रबंधक से मिले

लम्पी बीमारी को दैविक आपदा घोषित कर दुग्ध उत्पादकों को मिले मुआवजा: आनंद बिष्ट

अल्मोड़ा। दुग्ध उत्पादक विभिन्न समस्याओं को लेकर आज प्रधान प्रवंधक दुग्ध संघ अल्मोड़ा से मिले। दुग्ध उत्पादकों ने विस्तार से अपनी समस्यायें अधिकारियों के समक्ष रखी। वार्ता में निर्णय लिया गया कि हेड लोड 65 पैसे के स्थान पर 70 पैसे प्रति लीटर प्रति किलोमीटर दिया जायेगा। दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन व सचिव मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा। पशु आहार अनुदान बढ़ाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जायेगा। पशु आहार में सचिव को 16रूपये प्रति कुंतल कमीशन आंचल पशु आहार निर्माण शाला रूद्रपुर द्वारा दिये जाने की स्वीकृति दी गयी है। लंपी बिमारी को दैवी आपदा घोषित करने की मांग सरकार से करते हुए प्रभावित दुग्ध उत्पादकों को लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा। वार्ता में प्रधान प्रवंधक राजेश मेहता ने बताया कि खराब गुणवत्ता की डी पी एम सी यू लगाने वाली कंपनी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।एन सी डी सी योजना के अंतर्गत 71यूनिट हेतु अनुदान सरकार से प्राप्त हो चुका है।पिछले दिनों भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते अध्यक्ष अनर्ह घोषित हुए हैं निबंधक स्तर से कार्यवाही शिकायत के आधार पर हुई है। किसी अन्य मामले की शिकायत आयेगी तो जांच की जायेगी।बिगत वर्षो में अनुदान न मिलने से पशु चिकित्सा प्रभावित हुई है इस वर्ष समितियों की आवश्यकतानुसार दवाएं शीघ्र निशुल्क उपलब्ध करा दी जायेंगी। वार्ता के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में दुग्ध विकास संगठन ने कहा कि शासन स्तर के बिंदुओं पर संगठन पुनः शासन में संबंधित अधिकारियों तथा विभागीय मंत्री से पत्राचार करेगा।आज वार्ता में दुग्ध विकास संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह विष्ट, ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, चन्द्र शेखर जोशी,महेश पंथ, शिवराज बनौला,मोहन सिंह दुग्ध उत्पादकों की ओर से तथा दुग्ध संघ की ओर से प्रधान प्रवंधक राजेश मेहता,प्रभारी पी एंड आई सुरेश बेलवाल,अरूण नगरकोटी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top