हरिद्वार

30 जून से 30 सितंबर तक सूर्यास्त के बाद नदियों से खनन और चुगान कार्य पर लगी रोक

मानसून की बारिश के मद्देनजर डीएम हरिद्वार ने जारी किए आदेश

हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु में गंगा एवं सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने के दृष्टिगत जनपद हरद्वार में संचालित समस्त आर.बी.एम. चुगान/मिट्टी खुदाई हेतु निर्गत अनुज्ञापत्र/अनुमति पर दिनांक 30.06.2023 के सूर्यास्त के पश्चात अग्रिम आदशों तक रोक लगाई जाती है।
समस्त पट्टाधारक/अनुज्ञाधारक दिनांक 30.06.2023 के सूर्यास्त के पश्चात दिनांक 30.09.2023 तक खनन कार्य बंद करना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया है कि आदेश का उल्लंधन पाये जाने पर अवैध खनन माना जायेगा तथा उत्तराखण्ड उपखनिज परिहार नियमावली एवं भारतीय दंण्ड संहिता के सुसंगत प्राविधानों के अर्न्तगत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top