उधमसिंह नगर

डंपर सीज कर लौट रहे तहसीलदार की गाड़ी पर खनन माफिया ने किया पथराव

काशीपुर की घटना, पथराव में तहसीलदार की गाड़ी के शीशे टूटे, चालक ने गाड़ी दौड़ाकर उनकी जान बचाई
काशीपुर। खनन क्षेत्र से डंपर सीज कर लौट रहे तहसीलदार की गाड़ी पर खनन माफिया ने पथराव कर दिया। पथराव में तहसीलदार की गाड़ी के शीशे टूट गए। चालक ने गाड़ी दौड़ाकर उनकी जान बचाई। तहसीलदार ने आईटीआई थाना में पुलिस को तहरीर दी है।
तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि शुक्रवार रात वह टांडा दभौरा व जैतपुर घोसी में खनन वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उनके साथ पीआरडी जवान अंकुर व विवेक थे। उन्होंने एक डंपर सीज कर एक क्रशर में खड़ा करा दिया। डंपर सीज करने के बाद जब वह लौट रहे थे तभी जैतपुर रोड पर 50- 60 मोटरसाइकिल गाड़ी के पीछे लग गईं। कच्चे रास्ते से सड़क पर आते ही गाड़ी पर पत्थर आकर लगा। उसके बाद एक के बाद एक कई पत्थर उनकी गाड़ी पर गिरे। इससे गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। खतरा भांपकर चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। किसी तरह उन्होंने खुद को माफिया के चंगुल से बचाया। तहसीलदार ने रात में जिलाधिकारी और एसडीएम को घटना की जानकारी दी। आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई होगी।
इससे पूर्व तहसीलदार 20 अक्तूबर को चेकिंग के दौरान पांच डंपर सीज कर चुके है। अब तक नौ वाहन सीज किए जा चुके हैं। लगातार वाहन सीज होने से खनन माफिया भड़के हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top