उत्तराखण्ड

पांच सितंबर से प्रारंभ होगा विधानसभा का मानसून सत्र

अधिसूचना जारी, सत्र के पहले दिन अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा

देहरादून। विधानसभा का मानसून सत्र पांच सितंबर से प्रारंभ होगा। राजभवन से हरी झंडी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। सत्र के पहले दिन अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।
विधायकों ने सत्र के लिए अभी तक 614 प्रश्न लगाए हैं। कैबिनेट की हाल में हुई बैठक में विधानसभा के मॉनसून सत्र का आयोजन पांच से आठ सितंबर तक करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी। विधानसभा सचिवालय ने इसके बाद प्रस्ताव राजभवन को भेजा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना जारी करने के साथ ही सत्र का तिथिवार अंतिम कार्यक्रम भी प्रस्तावित कर दिया है।
सत्र की शुरुआत पांच सितंबर को होगी और इस दिन अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखने के साथ ही विधायी कार्य होंगे। इसी दिन सरकार की ओर से अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। छह सितंबर को अनुपूरक बजट पर अनुदानवार चर्चा होगी। सात सितंबर को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। आठ सितंबर को अनुपूरक बजट से संबंधित विधेयक पारित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top