हरिद्वार

हरिद्वार में नगर निगम ने पॉलिथीन के खिलाफ चलाया अभियान, दर्जनों चालान

देहरादून: नगर आयुक्त के निर्देशानुसार आज दिनांक 10 दिसंबर, 2024 को नगर निगम की टीम ने शहर के सुभाष घाट और नाई घाट क्षेत्र में पॉलिथीन और गंदगी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान टीम ने कई दुकानदारों और आम लोगों को पॉलिथीन का उपयोग करते हुए पकड़ा और उन पर चालान काटे गए।
नगर निगम के मुताबिक, इस अभियान में कुल 19 चालान काटे गए और 5000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक सुनीत कुमार, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, वरिष्ठ लिपिक राजेंद्र घाघट, पर्यावरण पर्यवेक्षक सीताराम, पर्यावरण पर्यवेक्षक कपिल और पर्यावरण मित्र सोनू, रिंकू और संदीप शामिल रहे।
नगर निगम का कहना है कि वे शहर को स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में वे लगातार ऐसे अभियान चलाते रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे पॉलिथीन का उपयोग न करें और शहर को साफ रखने में सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top