उत्तराखंड पुलिस

पुलिस और गोकशी तस्कर के बीच मुठभेड़, कांस्टेबल और कुख्यात बदमाशों को गोलियां लगी

11 साल से वांटेड बदमाश और उसके गिरोह के साथ हुई देहरादून पुलिस की मुठभेड़
देहरादून।
थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में नाकाबन्दी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोकशी/पशु तस्कर कुख्यात 11 साल से वांटेड बदमाश और उसके गिरोह के साथ पुलिस के बीच फायरिंग हुई। मुठभेड़ में कांस्टेबल प्रदीप के पैर में एक गोली लगी। जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर में दो गोली लगी और बदमाश एहसान के एक गोली लगी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से, पिस्टल, तमंचा बरामद किया है है। अभियुक्त फैजान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर 5000 का इनामी बदमाश था। जिस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे थे। अभियुक्त पर दो वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने का मामला दर्ज है। फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा था। वहीं दूसरी तरफ अभियुक्त शमीम पर 12 मुकदमे हैं। अभियुक्त एहसान पर चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। घटना की जानकारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा टीमें गठित कर तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया। घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। घायल पुलिस कांस्टेबल और बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका इजाल चल रहा है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top