नैनीताल

नैनीताल प्रशासन झील किनारे प्री वेडिंग शूट करने पर लगाएगा प्रतिबंध

शादियों से पहले होने वाला प्री वेडिंग शूट जलजीवों के लिए बड़ा खतरा बन गया है
(कमल जगाती)
नैनीताल
। जिले के सातताल झील में शादियों से पहले होने वाला प्री वेडिंग शूट जलजीवों के लिए बड़ा खतरा बन गया है।  प्रशासन ने झील में फ़ोटो शूट की सूचना के बाद टीम भेजकर शूट पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है।
बताते चले कि प्री वेडिंग शूट करने वाले झील में विभिन्न प्रकार के केमिकल डालकर सातताल झील में आग लगा रहे हैं। इससे झील प्रदूषित हो रही है। केमिकल से मछलियों के साथ ही झील में रहने वाले सभी जीवों पर संकट बन गया। लगभग रोज झील में हो रही इस हलचल का प्रशासन को सुध नही थी। शादियों से पहले प्री वेडिंग फोटोग्राफी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। फोटोग्राफर इस शूट के लिए पहाड़ के बेहतरीन और शांत जगह तलाशते हैं। इसीलिए इन दिनों हल्द्वानी समेत आसपास के सभी इलाकों से रोजाना छह से आठ फोटोग्राफर युवा जोड़ों को लेकर सातताल में प्री-वेडिंग शूट कराने आ रहे हैं। बेहतरीन फोटो खींचने के लिए ये लोग झील में केमिकल डालकर आग लगा रहे हैं। जिससे वीडियो और फोटो अच्छी बन सके। इसके लिए झील में कई तरह के केमिकल के साथ ही पेट्रोल का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह शूट झील में कई-कई घंटों तक चलता है, लेकिन फोटोग्राफरों और झील में आग लगाकर शूट कराने वालों की इस हरकत से जल में रहने वाले जीवों पर संकट बन गया है। पर्यावरण प्रेमियों की माने तो केमिकल से झील का पानी प्रदूषित हो जाएगा। इससे मछलियों के साथ ही अन्य जीवों की सेहत पर असर पड़ेगा।  प्रशासन को फ़ोटो वीडियो ग्राफी के नियम बनाकर काम करना चाहिए, जिससे नदी तालाबो को बचाया जा सके। वही सिचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें झील में वेडिंग शूट की शिकायत मिली है, जिसके बाद उन्हों अपनी टीम को झील में निरीक्षण के साथ फ़ोटो शूट पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top