नैनीताल

नैनीताल बेतालघाट तेंदुआ पानी के टैंक में जा गिरा, वन विभाग ने रेस्क्यू किया

नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक के तल्लागांव स्थित साई स्टोन क्रसर में बुधवार की सुबह चार बजे के करीब एक तेंदुआ पानी के टैंक में जा गिरा। सुबह 9 बजे पंप ऑपरेटर जब पानी खोलने के लिए टैंक के पास पहुंचा तो उसने तेंदुए को टैंक में गिरा हुआ देखा। तेंदुए को पानी के टैंक में गिरा देख पंप ऑपरेटर ने भागकर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
वन विभाग, राजस्व और पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 2 बजे तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेंदुआ बुधवार की सुबह चार बजे क्रशर से लगे जंगल की ओर जाते समय पानी के टैंक में जा गिरा होगा। हालांकि क्रशर के पास आबादी क्षेत्र नहीं है।
कोसी रेंज की वन क्षेत्राधिकारी सोनल पनेरू ने बताया कि पानी के टैंक में फंसे तेंदुए को बिना टैंकुलाइज किए ही टैंक से बाहर निकाला गया। टैंक में गिरा तेंदुआ नर था जिसकी उम्र पांच साल के करीब थी। बाद में वह जंगल की ओर चला गया। उन्होंने कहा कि पानी का टैंक खुला रखने वाले क्रशर संचालक को टैंक को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उपप्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार, पशुचिकित्सक डॉ. हिमांशु पांगती, ललित मोहन आर्य आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top