नैनीताल

नैनीताल: पूर्व सैनिक से रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, कानूनगो रमेश चन्द्र निलंबित

हल्द्वानी में पूर्व सैनिक की जमीन के सीमांकन के बदले रिश्वत मांगने पर जिलाधिकारी ने कानूनगो रमेश चन्द्र को निलंबित किया। जानें पूरा मामला

नैनीताल। हल्द्वानी में पूर्व सैनिक की जमीन के सीमांकन के बदले रिश्वत मांगना राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) रमेश चन्द्र को भारी पड़ गया। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रशासन ने इस मामले में सख्त विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं।
शिकायतकर्ता तनोज तिवारी ने 14 नवंबर 2026 को हिम्मतपुर तल्ला स्थित अपने प्लॉट की करीब 440 वर्ग फुट जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत भेजी थी। आरोप है कि बग्वाल अवकाश के दिन 20 नवंबर को कानूनगो ने उन्हें बुलाया और प्लॉट का निरीक्षण किया। इसके बदले पहले 9,700 रुपये और फिर त्वरित कार्रवाई के नाम पर 50,000 रुपये की मांग की गई।
शिकायतकर्ता ने तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद एसडीएम ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी। प्रशासन ने उत्तराखंड कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि निलंबन अवधि में कानूनगो को तहसील रामनगर से सम्बद्ध किया गया है।
गौरतलब है कि आरोपित कानूनगो पहले हरिद्वार नगर निगम के करोड़ों रुपये के भूमि घोटाले की जांच में भी घिर चुके हैं। अब जिलाधिकारी ने हरिद्वार से भी उनके पिछले आचरण की रिपोर्ट मांगी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस सख्त कदम से प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि लापरवाही और रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top