नैनीताल

नैनीताल की दिवा साह की बनाई फ़िल्म ‘बहादुर दा ब्रेव’ का वर्ल्ड प्रीमियर सैन सैबेस्टियन फ़िल्म फेस्टिवल में अगले माह होगा

नए निदेशक की श्रेणी में कुटजाबैंक अवार्ड में हुआ है सैलेक्शन
(कमल जगाती)
नैनीताल।
नैनीताल की दिवा साह की बनाई फीचर फ़िल्म ‘बहादुर दा ब्रेव’ का वर्ल्ड प्रीमियर सैन सैबेस्टियन फ़िल्म फेस्टिवल में अगले माह होगा। नए निदेशक (न्यू डायरेक्टर) की श्रेणी में कुटजाबैंक अवार्ड में हुआ है सैलेक्शन।
फ़िल्म निर्देशन का जाना माना नाम नैनीताल निवासी राजेश साह की बेटी दिवा इनदिनों अपनी आगामी फिल्म के स्पेन में होने वाले प्रीमियर की तैयारी में जुटी है। दिवा की मां शालिनी ने बताया कि उन्हें गर्व है कि बेटी की बनाई फीचर फ़िल्म को भारत की तरफ से इस फ़िल्म को प्रतिष्ठित फ़िल्म फेस्टिवल में भाग लेने का मौका मिला है। इस फेस्टिवल में मीरा नय्यर की ‘सलाम बॉम्बे’, सत्यजीत रे की ‘चारुलता’, मृणाल सेन की ‘अंतरिम’ और रीमा दास की ‘विलेज रॉकस्टार’का नाम प्रमुखता से है। वर्ष 1953 में सैन सैबेस्टियन फ़िल्म फेस्टिवल की स्थापना के बाद से सिनेमा जगत के यहां कई बड़े अंतराष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन हो चुका है। आज घोषित हुए फेस्टिवल में दिवा अब आगामी 22 अगस्त से 30 अगस्त तक स्पेन में होने वाली सैन सैबेस्टियन फ़िल्म फेस्टिवल में जाएंगी। दिवा साह ने हाईस्कूल की पढ़ाई नैनीताल के आल सेंटस कॉलेज, इंटर की पढ़ाई देहरादून के समर वैली स्कूल, इंग्लिश ऑनर्स दिल्ली के गार्गी कॉलेज और यू.के.की दुरहम यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग में डिग्री ली है। दिवा की इस उपलब्धि से शहर के गणमान्य लोगों के साथ सभी खुश हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top