नई दिल्ली

नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर आज लेंगे शपथ

1100 ट्रैफिक कर्मी रहेंगे तैनात, इन रास्तों पर सुबह से बनाए दूरी 
नई दिल्ली। रविवार को नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इसके मद्देनजर राजधानी में वीवीआईपी मूवमेंट अधिक होगा। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। वैसे से तो शपथ समारोह रविवार के दिन है लेकिन फिर भी जो लोग आज सड़क पर उतरेंगे उनके लिए सलाह है कि वो कुछ मार्गों पर जाने से बचें या वैक्लपिक रास्ते का इस्तेमाल करें, नहीं तो जाम से जुझना पड़ सकता है। 
ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके इसके एक कंट्रोल रूप बनाया गया है। वीवीआईपी सुबह राजघाट और सदैव अटल का दौरा करेंगे। सुबह 6.45 से 8.45 तक राम चरण अग्रवाल चौक, दिल्ली गेट, राजघाट चौक, शांति वन क्रॉसिंग, वाई पॉइंट सलीम गढ़, गीता कॉलोनी फ्लाइओवर और सुभाष पार्क टी पॉइंट इन जगहों पर डायवर्जन रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक शपथ समारोह शाम पांच बजे शुरू होगी और रात 11 बजे तक चलेगा। इसी के मद्देनजर दो बजे के बाद राष्ट्रपति भवन वाले इलाके के आस पास की सड़कों को पुलिस अपने कब्जे में ले लेगी और यहां केवल उन वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी जिसके पास पास होंगे। 
 दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस की तरफ से 1100 कर्मचारियों को सड़कों पर तैनात किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि सभी लोगों को कल के कार्यक्रम के लिए पहले से ही जानकारी दे दी गई है। दिल्लीवासियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए पहले ही दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top