उत्तराखंड पुलिस

एनडीपीएस में वांछित ने भीड़ का फायदा उठाकर एसएसपी संग खिंचाई फोटो, अब जाएगा जेल

हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने वांछित की गिरफ्तारी पर घोषित किया दस हजार ईनाम

एसएसपी अजय सिंह
"ऐसे लोग यह न सोचें कि  किसी अधिकारी संग फोटो खिंचवाकर वे उसका फायदा उठा सकते हैं, अपराधियो को बचने के लिए कोई जगह नही मिलेगी, फेसबुकिया और सोशल मीडियाबाजो पर है हरिद्वार पुलिस की सतर्क नजर: एसएसपी 

हरिद्वार। जब भी किसी जनपद में नये विभागाध्यक्ष/मुखिया का आगमन होता है तो आमजन द्वारा नए मुखिया को बधाई शुभकामना संदेश दिया जाता है। अगर नवागंतुक मुखिया की आम शोहरत बेहतर हो तो बड़ी संख्या में लोगों द्वारा शिष्टाचार भेंट में फूलों का गुलदस्ता आदि के साथ अधिकारी संग फोटो खिंचवाने की होड़ सी लगी रहती है। कुछ असामाजिक तत्व भीड़ का फायदा उठाकर नए अधिकारी संग फोटो को सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यम से उसका दुष्प्रचार अपनी साख को बेहतर एवं गलत तरीके से लाभ कमाने में लगाते हैं। अपने साथ के लोगो में नए अधिकारी से मधुर संबंध होने का ढोंग करने का प्रयास करते हैं।
ऐसे ही भीड़ का फायदा उठाकर एसएसपी हरिद्वार संग खिंचाई अपनी फोटो को गलत नीयत के साथ प्रचारित करने में पीरपुरा मंगलौर का सलमान चिन्हित हुआ है। जो कोतवाली मंगलौर से मु०अ०सं० 15/2023 धारा 8/21/27a/29 एनडीपीएस एक्ट में वर्तमान में वांछित है, एसएसपी के निर्देश पर उक्त के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी के लिए एनबीडब्ल्यू भी लिया गया है।
एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा उपरोक्त सलमान की गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम घोषित करते हुए इस प्रकार के असामाजिक सभी लोगों को स्पष्ट संदेश दिया है जो सोचते हैं कि भीड़ का फायदा उठाकर वह अधिकारी संग फोटो खिंचा लेंगे और आम जनता को धोखे में डालेंगे। एसएसपी द्वारा उक्त सलमान पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई व उसकी कुंडली खंगालने के लिए कोतवाली मंगलौर को निर्देशित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top