हल्द्वानी

रामगढ़ में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के स्कूल पर प्रशासनिक जांच से मचा बवाल, जिपं अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार हैं नेगी

नैनीताल। जिले के रामगढ़ क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब पूर्व जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह नेगी के निर्माणाधीन स्कूल पर प्रशासनिक टीम जांच के लिए पहुंची। जांच को लेकर नेगी समर्थकों में आक्रोश फैल गया और मौके पर पहुंचे तहसीलदार का स्थानीय लोगों ने घेराव कर लिया। स्थिति तब और गरमा गई जब लाखन सिंह नेगी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और तहसीलदार से तीखे सवाल करते हुए जांच को राजनीति से प्रेरित बताया।


पूर्व ब्लॉक प्रमुख नेगी ने इस पूरी कार्रवाई को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी पुष्पा नेगी हाल ही में जिला पंचायत सदस्य बनी हैं और आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही हैं। नेगी का आरोप है कि बीजेपी उनके बढ़ते राजनीतिक प्रभाव से घबराई हुई है और इसी कारण उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।
जांच की सूचना मिलते ही लाखन सिंह नेगी ने फेसबुक लाइव के माध्यम से अपने समर्थकों से स्कूल परिसर में जुटने की अपील की। देखते ही देखते सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भीड़ ने मांग की कि मौके पर एसडीएम को बुलाया जाए और जांच के आदेशों की स्पष्ट जानकारी दी जाए।
फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम की चर्चा जोरों पर है। रामगढ़ की यह घटना स्थानीय राजनीति में नया मोड़ ला सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top