देहरादून

कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज करने के विरोध में एनएसयूआई का देहरादून में प्रदर्शन

बीजेपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प
देहरादून
। कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज करने के विरोध में एनएसयूआई ने राजधानी में जमकर प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई।पुतला दहन करने निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने फुहावरा चौक पर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का मुक्की भी हुई।
इससे पहले शुक्रवार को महानगर युवा कांग्रेस ने करनपुर चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है और यह तालाबंदी और बेड़ियां कांग्रेस पार्टी के खातों पर नहीं बल्कि इस देश के लोकतंत्र के ऊपर है। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा चुनाव से दो सप्ताह पहले किसी भी राजनीतिक पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं तो लोकतंत्र के लिए इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण बात और कुछ नहीं हो सकती है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top