हरिद्वार

अंधेरी रात में लिफ्ट देने के बहाने लूट करने वाले आरोपी पकड़े

घटना में प्रयुक्त कार, मोबाइल और 18800 नगदी बरामद
हरिद्वार
। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में 18-02-2023 को रात्रि बस अड्डे से लिफ्ट देकर करीब 1:30 बजे रानीपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित बाल मंदिर सेकेंडरी हाई स्कूल के पीछे  मैदान में 02 कार सवार व्यक्तियों द्वारा युवक को धमकाकर 5000 रुपये की ऑनलाइन ट्रॉजेक्शन करवाने तथा तत्पश्चात युवक से मोबाइल व नकदी लूट लेने के संबंध सम्बन्धी प्रकरण का कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।

घटना के खुलासे के लिए जुटी टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करते हुए दिनांक 19-02-2223 को सेक्टर 5 स्टेडियम के पीछे से द्वारा 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त कार मारूति आल्टो, लूटे गये सैमसंग मोबाइल व 18800/- नकदी के साथ दबोचकर आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. जयदेव पुत्र राजेश निवासी अंबेडकर नगर ज्वालापुर
2. देव कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी उपरोक्त

बरामदगी
1- घटना में प्रयुक्त कार मारुति अल्टो
2- लूटा गया मोबाइल सैमसंग ए-12
3- 18800₹ नकद

पुलिस टीम
1.निरी0 नरेंद्र सिंह बिष्ट
2.व0उ0नि0 आनन्द सिंह मेहरा
3-उ0नि0 नितिन चौहान
4- उ0नि0 मनोज सिरोला
5. कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी
6. कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट
7. कांस्टेबल ताजवर
8. कांस्टेबल स्वराज

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top