हल्द्वानी

प्राथमिक शिक्षा में “औ से औरत” पढ़ाने से नाराज “एक समाज श्रेष्ठ समाज”

सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से पीएम को ज्ञापन भेजा, “औ से औरत” पढ़ाए जाने पर आपत्ति जताई
हल्द्वानी
। एक समाज श्रेष्ठ समाज के कार्यकर्ता प्राथमिक शिक्षा में “औ से औरत” पढ़ाने से नाराज हैं। एक समाज श्रेष्ठ समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि जब मुगलों ने भारत पर राज किया था, अपमानजनक शब्द भी शिक्षा पद्धति में जोड़ा था, लिहाजा इसे हटाया जाए।
समाज के लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्राथमिक शिक्षा में “औ से औरत” पढ़ाए जाने पर आपत्ति जताई है। संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और पूजा लटवाल ने संयुक्त रूप से कहा की अरबी में औराह या औरत का मतलब महिला का गुप्तांग होता है फिर भी हमारे देश के विद्यालयों में बच्चों को बचपन से ही मातृशक्ति के प्रति अपमानजनक औ से औरत शब्द की पढ़ाई कराई जा रही है जिससे हम अपने देश के होनहार बच्चों को बचपन से ही अरबी गुलामी की मानसिकता से ग्रसित कर रहे हैं जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण निंदनीय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top