नई दिल्ली

पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर, आखिरी मैच में इंग्लैंड ने 93 रन से हराया

इंग्लैंड को लगातार दूसरी जीत मिली, टीम 4 जीत से 6 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर रही
पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गई है। टीम को इंग्लैंड ने आखिरी लीग मुकाबले में 93 रन से हरा दिया। कोलकाता में शनिवार को इंग्लैंड ने 337 रन बनाए । पाकिस्तान 43.3 ओवर में 244 रन पर ही ऑलआउट हो गया। सलमान अली आगा (51 रन) ने अर्धशतक जमाया। वहीं इंग्लैंड से डेविड विली ने 3 विकेट लिए, जबकि वहीं इंग्लैंड से डेविड विली ने 3 विकेट लिए, जबकि आदिल रशीद, मोइन अली और गस एटकिंसन को 2-2 विकेट मिले।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए । ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने 59, जो रूट ने 60 और बेन स्टोक्स ने 84 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं । कप्तान जोस बटलर ने 27 और हैरी ब्रूक ने 30 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने 3 विकेट लिए, जबकि शाहीन शाह अफरीदी को 2 विकेट मिले। इफ्तिखार अहमद के हिस्से भी एक सफलता आई ।
नतीजे से पहले ही टॉप-4 की रेस से बाहर हो गया था पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम इस हार से पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थी। टीम को इंग्लैंड ने 338 रन का टारगेट दिया, पाकिस्तान को नॉकआउट में पहुंचने के लिए टारगेट 38 बॉल में चेज करना था, लेकिन टीम 7 ओवर में दर्ज नहीं कर सकी। इसीलिए मैच का नतीजा आने से पहले ही पाकिस्तान टीम नॉकआउट से बाहर हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top