पिथौरागढ़

जल जीवन मिशन योजना से पानी का कनेक्शन न देने पर गिरचोला के ग्रामीणों में आक्रोश

अल्मोड़ा। आज यहां गिरचोला के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत बन रही पेयजल योजना से गांव के 26 परिवारों को बंचित किए जाने की शिकायत करते हुए मांग की कि पूरे गांव को घर घर जल,घर घर नल योजना का लाभ दिया जाए, ग्रामवासियों का कहना है कि जिस पुरानी योजना से घर घर जल घर घर नल योजना के संयोजन दिये जा रहे हैं ये सभी परिवार पूर्व में उसी योजना से लाभान्वित थे किन्तु ठेकेदार ने बिना किसी सूचना के इन 26 परिवारों को दिये गये 4 सार्वजनिक तथा एक व्यक्तिगत संयोजन काट दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि इन 26 परिवारों के लिए बिगत कई वर्ष पूर्व हंस फाउंडेशन द्वारा एक योजना बनाई गयी थी किन्तु वह गर्मी में सूख जाती है इसलिए ग्राम वासियों ने पूरे गांव को निर्माणधीन पेयजल योजना से लाभान्वित किये जाने की मांग की है । पत्र में ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि उक्त परिवारों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत बन रही योजना से लाभान्वित नहीं किया तो ग्रामवासी आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने को बाध्य हो जायेंगे।
ज्ञापन देने दल में प्रधान भवान सिंह, पूर्व प्रधान शिवराज सिंह बनौला तथा जिला पंचायत सदस्य शिवराज बनौला के अलावा नारायण सिंह, भगवान सिंह, गोपाल सिंह, रघुवीर सिंह, बची सिंह, धन सिंह, शिवराज सिंह, भूपाल सिंह, ठाकुर सिंह जगदीश सिंह, बहादुर सिंह, मोहन सिंह, रमेश सिंह, डुंगर सिंह, विक्रम सिंह, नन्दन सिंह, लछम सिंह, चन्दन सिंह, आनन्द सिंह, महेन्द्रसिंह, पूरन सिंह, और जैतुली देवी मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top