उत्तर प्रदेश

“यूपी में का बा” नेहा सिंह की बढ़ी मुश्किलें, अब पति की नौकरी से संकट

नई दिल्ली। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस ने नोटिस भेजा है। नेहा राठौर ने हाल ही में “यूपी में का बा” करके एक गीत गया गाया था। इस गीत में नेहा ने कानपुर देहात में हुए बुल्डोज़र एक्शन और उसमें जल कर मरी मां-बेटी को लेकर यूपी सरकार पर तंज कसा था। इस नोटिस में यूपी पुलिस ने लिखा है कि नेहा के इस गीत से समाज में वैमनस्य और तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। नेहा से तीन दिन में इस गीत को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था।भोजपुरी लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।
पहले उनके बुलडोजर वाले गानो के लेकर यूपी पुलिस ने नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा था। अब उनके पति हिमांशु सिंह को नौकरी से निकाल दिया गया। हिमांशु दृष्टि नाम की कोचिंग इंस्टीट्यूट में राइटर का काम करते थे। उन्हें बिना बताए नौकरी से निकाल दिया गया।हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोक गायिका नेहा सिंह को नोटिस थमाया था। उनपर अपने नये गाने के जरिए तनाव और अशांति फैलाने का आरोप लगा था। उन्हें नोटिस देकर 3 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा था। अब उनके पति हिमांशु सिंह को नौकरी से इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। हिमांशु सिंह आईएएस परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग इंस्टिच्यूट में जॉब करते हैं।
सूत्रों के मुताबिक इस्तीफा जिस समय मांगा गया वो टाइमिंग काफी कुछ कह रही है।नेहा की घटना के बाद ये चीज़ अगर हो रही है तो इत्तेफाक नहीं है। उन्होंने कहा कि,मैं कोचिंग में थोड़ा अनियमित भी था। पर जैसे ही नोटिस मुझे जारी हुआ,कोचिंग ने मुझे बुलाकर रिजाइन मांग लिया। मैं ये नहीं कहूंगा कि नोटिस की वजह से है, लेकिन संयोग ऐसा ही बना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top