पिथौरागढ़

लोगो ने कहा हैप्पी बर्थडे पिथौरागढ़, जनपद पिथौरागढ़ का 63 वां स्थापना दिवस मनाया गया

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी एवं जनसरोकर संघर्ष मंच पिथौरागढ़ के सदस्यों के साथ काटा केक
पिथौरागढ़
। जनपद पिथौरागढ़ का 63 वां स्थापना दिवस रामलीला मैदान में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी एवं जनसरोकर संघर्ष मंच पिथौरागढ़ के सदस्यों द्वारा केक काटकर जनपद की खुशहाली एवं विकास की कामना की गयी।
इस अवसर पर जनसरोकर संघर्ष मंच पिथौरागढ़ के संरक्षक डाॅ0 अशोेक पंत एवं राम सिंह बिष्ट द्वारा जिलाधिकारी को शाॅल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डाॅ अशोक पंत ने जनपद पिथौरागढ़ के विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए इन 63 वर्षांे में जनपद पिथौरागढ़ में आये विभिन्न बदलावों,गतिविधियों आदि पर अपने विचार रखें।
            इस अवसर पर जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि उनकी प्रथम प्राथमिकता जनपद को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाना है सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णत्या रोक लगाने के साथ ही कूड़े के निस्तारण हेतु अभियान भी चलाया जा रहा है। इस हेतु उन्होंने उपस्थित समस्त सदस्यों से अपील की कि वे भी जनपद को कूड़ा मुक्त एवं स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दे जिससे कि शहर आने वाले वर्षों में स्वच्छ एवं सुन्दर हो। उन्होंने कहा कि जल्द ही जनपद को बेस चिकित्सालय का लाभ मिलेगा इस हेतु चिकित्सा उपकरण, चिकित्सकों की नियुक्ति हेतु व्यवस्था की जा रही है व फरवरी अंत तक बेस चिकित्सालय का संचालन भी कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के संचारविहिन इलाकों को कनैक्टिविटी से जोड़ा जायेगा इस हेतु बीएसएनएल द्वारा 63 टावर लगाये जायेंगे व प्रत्येक ग्राम को पयेजल उपलब्ध कराना भी जल जीवन मिशन के तहत सुनिश्चित किया जायेगा इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि जनपद के विकास हेतु अन्य जो भी विकासपरक योजनाएॅ संचालित है उनमें त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें मूर्त रूप देकर धरातल पर उतारा जायेगा।
इस अवसर पर जनसरोकर संघर्ष मंच पिथौरागढ़ के सदस्य, सीनियर सिटीजन सोसाइटी के सदस्य, भूतपर्व सैनिक संगठनों के सदस्य, शमशेर महर समेत अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विपल्व भट्ट द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top