पिथौरागढ़

अल्मोड़ा में लोगों ने किया ईई का घेराव, शहर के ड्रेनेज सिस्टम में लापरवाही का आरोप

अल्मोड़ा। विनय किरौला के नेतृत्व में अल्मोड़ा नगर के स्थानीय जनता ने अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग का 6-7 माह पूर्व मान्नीय मुख्यमंत्री के अल्मोडा के ड्रैनेज सिस्टम से युक्त करने के प्रोजेक्ट का बंटा धार करने के खिलाफ घेराव किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला ने कहा कि अल्मोड़ा की अति संवेदनशील भगोलिक स्थिती को देखते हुए साथ ही जोशीमठ की आपदा से सबक लेते  हुए धर्मनिरपेक्ष युवा मंच द्वारा अल्मोडा के लिए ड्रैनेज सिस्टम की माग की गईं, 2 सालों तक अर्थक प्रयास के बाद अल्मोडा के लिए विभिन्न चरणों मे ड्रेनेज सिस्टम स्वीकृति की गई।
जिसमे प्रथम चरण में लगभग 19 करोड़ रूपए शासन के द्वारा फरवरी 2023 में अवमुक्त कर टेंडर लगा काम प्रारंभ हुआ।
कार्य प्रारंभ होने के बाद से लगातार यह देखने मे आया कि विभागीय उदासीनता व ठेकेदार की लापरवाही से पहले चरण का कार्य 5 प्रतिशत भी नही हो पाया है,जबकि विनय किरौला के नेतृत्व में स्थनीय लोग दर्जनों बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके है,हर बार वि- हग द्वारा कोरे आश्वासन देकर इतिश्री कर दी जाती थी।
आज अधिशासी अभियंता के घेराव व विनय किरौला की सचिव सचाई श्री सेमवाल जी से टेलीफोनिक वार्ता के बाद आस्वस्त अल्मोड़ा नगर की जनता को आस्वस्त किया गया है कि जल्द ही प्रथम चरण का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा,अन्यथा उक ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर जाएगा।
साथ ही आगामी शनिवार को ठेकेदार,विभागीय अधिकारियों व अल्मोडावासियों की बैठक कर पहले फेज का कार्य पूर्ण होने को लेकर वार्ता होंगी।
आज के वार्ता में विनय किरौला,के0पी0 जोशी,लता भट्ट,जीवन मेहरा, नितिन टम्टा,पूरन सिंह डसीला,भूपेंद्र सिंह दशोनी,सुनील बिष्ट,गिरिश चंद्र,बी0 के0 उपाध्याय,ललिता उपाध्यक्ष, नीमा सनवाल,प्रशांत चौधरी,अरविंद उपाध्यक्ष,विजय प्रसाद, मोहित जोशी, महेंद्र बिष्ट,नंदी बिष्ट,जानकी गुणवंत,हरीश राम,सुरेश चंद्र,गणेश नयाल,लक्मन सिंह बोरा,धन सिंह मेर आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top