नई दिल्ली

पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत, पेट्रोल में 18 और डीजल में 11 रुपये कम होने की उम्मीद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल-डीजल सस्ता करने की तरफ इशारा किया

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है। देशभर में पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर चल रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल-डीजल सस्ता करने की तरफ इशारा किया है। पेट्रोल की कीमत 18 रुपये और डीजल की कीमत 11 रुपये तक कम हो सकती है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इशारा करते हुए बताया है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आने वाले दिनों में बड़ी कटौती देखने को मिल सकती है। पेट्रोल का भाव 18 रुपये तक कम हो सकता है। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से बड़ी प्लानिंग की जा रही है।
केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की जीएसटी के दायरे में लाने का प्लान बना रही है। इसको लेकर फिलहाल जीएसटी काउंसिल में चर्चा की जाएगी। अगर राज्य सरकारों की तरफ से इस पर सहमति बनती है तो तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है। इस समय ईंधन पर 28 फीसदी की दर से टैक्स लगता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top