हल्द्वानी

पिथौरागढ़ के फौजी की हल्द्वानी में कैंटर की टक्कर लगने से मौत

रुद्रपुर से अपने घर मुखानी आ रहे थे फौजी, टांडा बैरियर के पास हुआ हादसा
हल्द्वानी
। रामपुर रोड पर टांडा बैरियर के पास कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार मूल रूप से नाचनी पिथौरागढ़ निवासी फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
टीपी नगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे दिल्ली का कैंटर सामान छोड़कर रुद्रपुर की तरफ जा रहा था। मुखानी हल्द्वानी निवासी फौजी ललित सिंह (40) पुत्र प्रताप सिंह स्कूटी से रुद्रपुर से अपने घर मुखानी आ रहे थे। टांडा बैरियर के पास कैंटर और स्कूटी में टक्कर हो गई जिससे ललित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि कैंटर चालक उत्तम नगर दिल्ली निवासी जवाहर सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया है। कैंटर टांडा चौकी में खड़ा करा दिया है। बताया कि मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी ललित सिंह महार रेजिमेंट दिल्ली में तैनात थे। उनके दो बच्चे हैं। वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर आए थे। सूचना पर परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top