पिथौरागढ़

डीएम अनुराधा पाल ने गरुड़ दर्शानी खडेरिया पहुंचकर कल्पना पांडे को दी बधाई

गरुड़ की कल्पना पांडे ने की यूपीससी परीक्षा पास

गरुड़ (बागेश्वर)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में 102 वी रैंक प्राप्त करने वाली कल्पना पांडे को जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बुधवार को उनके घर गरुड़ दर्शानी खडेरिया पहुंचकर बधाई दी व आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

जिलाधिकारी ने कहा इस तरह के प्रतिभावान बेटियों की सफलता से अन्य युवा भी प्रेरित होते है। श्रीमती पाल ने कहा कल्पना ने पूरे देश में 102 वी रैंक हासिल कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है, उनकी सफलता से अन्य युवा भी प्रेरित हो रहे हैं। पहले से ही उत्तराखंड के युवाओं में सिविल सर्विसेज के प्रति खासा क्रेज है, जिसे कल्पना ने और बढ़ा दिया है। उन्होंने कल्पना की सफलता के लिए उनके माता-पिता सहित अन्य परिजनों को भी बधाई दी।

बता दें कि कल्पना ने 22 वर्ष की उम्र में ऑल इंडिया 102 वी रैंक प्राप्त की है। कल्पना के  आईएएस बनने से उनके पैतृक गांव गरुड़, दर्शानी खडेरिया  और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। कल्पना का कहना है कि सफलता के लिए नियमित पढ़ाई जरूरी है, मेहनत के साथ परिवार का सहयोग भी आवश्यक है। कल्पना पांडे विकासखंड गरुड़ के खडेरिया गांव निवासी रमेश चंद पांडे व मंजु पांडे की सबसे छोटी बेटी है। कल्पना ने हाई स्कूल तक की शिक्षा सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़, इंटर की शिक्षा निर्मला कॉन्वेंट विद्यालय हल्द्वानी व उच्चशिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। कल्पना मां बैजनाथ स्वास्थ्य विभाग में तैनात है।

इस अवसर  पर उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, जिला पंचायत सदस्य जर्नाजन लोहनी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 हरीश पोखरिया आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top