उत्तराखण्ड

उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, आठ दिसंबर से शुरू होगा दो दिवसीय सम्मेलन

सिंगल विंडो प्रणाली अपनाने का निर्देश, सम्मेलन से पहले दो लाख करोड़ के निवेश का करार
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी सरकार अब उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारी को तेजी से अंतिम रूप देगी। देहरादून के एफआरआई में आठ दिसंबर से होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाग लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से इसके संकेत सरकार को मिल चुके हैं, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है।
सम्मेलन से पहले ही सरकार अब तक दो लाख करोड़ के निवेश करार देश-विदेश के निवेशकों के साथ कर चुकी है। सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए चलाए जा रहे बचाव अभियान के कारण प्रदेश में वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारी प्रभावित हुई है। श्रमिकों के सुरक्षित बाहर आने और बचाव अभियान के सफल होने से उत्साहित धामी सरकार अब निवेशक सम्मेलन को लेकर एक बार फिर मोर्चे पर डटने जा रही है।
सम्मेलन में पहले दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सम्मिलित होंगे। यद्यपि, अभी तक पीएमओ से प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रदेश सरकार को मिलना शेष है। निवेशक सम्मेलन के अंतर्गत अब तक हुए रोड शो में जो करार हुए हैं, उनकी ग्राउंडिंग के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में उद्योग एवं अन्य विभागों को निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार अभी तक दो लाख करोड़ के निवेश करार कर चुकी है। इसे 2.50 लाख करोड़ तक पहुंचाने पर बल दिया जा रहा है। प्रयास ये भी किए जा रहे हैं कि दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान निवेश प्रस्तावों को ठोस रूप दिया जाए, ताकि करार को धरातल पर उतारा जा सके।
विभागों को सिंगल विंडो प्रणाली अपनाने को कहा गया है। इससे निवेशकों को भटकना नहीं पड़ेगा। सम्मेलन को ध्यान में रखकर निवेश के लिए नीतियों में सरलीकरण को लेकर भी सरकार ने कदम उठाए हैं। निवेश के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्र तय किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री का जोर इस पर भी है कि निवेश प्रस्तावों से अधिक रोजगार सृजन हो।
उद्योग सचिव विनय शंकर पांडेय ने कहा कि निवेशक सम्मेलन की तैयारी की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग के लिए भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम अभी नहीं मिला है। इसकी प्रतीक्षा की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top