हल्द्वानी

हल्द्वानी में दुष्कर्म के आरोप में फरार मुकेश बोरा के दोनों घरों की पुलिस ने कुर्की

हल्द्वानी। पॉक्सो और दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के दोनों घरों में शुक्रवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। मुकेश बोरा हल्द्वानी के ऊंचापुल में किराए के मकान में रहता है।
पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर सारा सामान उठाकर लालकुआं थाने में रख दिया है। वहीं ओखलकांडा स्थित आवास में भी कुर्की की कार्रवाई की गई। यहां से भी सामान वाहन में लादकर लालकुआं कोतवाली लाया गया।
एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि 11 सितंबर को आरोपी मुकेश बोरा के दोनों आवासों पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई थी। इसके बावजूद बोरा ने सरेंडर नहीं किया। शुक्रवार को पुलिस टीमें मुकेश बोरा के हल्द्वानी और ओखलकांडा स्थित आवास पर कुर्की के लिए पहुंचीं।
हिम्मतपुर तल्ला और ओखलकांडा स्थित आवास से गिफ्ट पैक, रजाई, अल्मारी, फ्रिज, पंखे टेबल, कुर्सी समेत सभी घरेलू सामान उठा लिया गया। कुर्की की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। पुलिस अब कुर्क किए गए सामान का एक सप्ताह के अंदर मूल्यांकन करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top