हरिद्वार

पुलिस ने बरामद किए 43 लाख रुपये कीमत के 252 मोबाइल फोन

हरिद्वार पुलिस ने लोगों के चेहरों पर लौटाई खुशी, 6 माह में 1 करोड़ से ज्यादा कीमत के मोबाइल किए गए हैं बरामद

हरिद्वार। विगत तीन माह में जनपद के विभिन्न थानों में आमजन के खोए मोबाईल फोनों के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उक्त मोबाइल फोनों को रिकवर करने के लिए एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश पर अक्षरशः खरा उतरते हुए हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करी और इस अवधि में खोए करीब 252 मोबाइल फोन बरामद किए।
सीओ ऑप्स सुश्री निहारिका सेमवाल के कुशल निर्देशन में दिए गए टास्क पर काम कर रही “साइबर क्राईम सेल, हरिद्वार” ने खोए हुए मोबाइलों के IMEI रन कराए तो उक्त मोबाइलों की लोकेशन उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों सहित अन्य प्रदेशों में भी मिली।
इस पर उक्त साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित जनपद पुलिस से सम्पर्क स्थापित कर क्रमशः मोबाइलों को हरिद्वार मंगवाया गया। बरामद किए गए अधिकतर मोबाइलों के स्वामी विभिन्न राज्यों से तीर्थयात्रा में हरिद्वार आए तीर्थयात्री थे जबकि कुछ मोबाइल फ़ोन स्थानीय निवासियों के हैं। 
अपने खोये मोबाईल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके पीड़ितों के चेहरों पर मुस्कान लाते हुए हरिद्वार पुलिस ने करीब 4300000/- (तेंतालिस लाख रुपए) के मोबाइल फ़ोन बरामद किए। अथक प्रयासों से भारत के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 तक खोए हुए 252 मोबाइल फ़ोन बरामद करने में सफल रही साइबर क्राईम सेल टीम ने विगत 06 माह में 01 करोड़ 06 लाख कीमत के कुल 637 मोबाइल फोन बरामद कर सकुशल मोबाइल स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं।
हरिद्वार पुलिस की सभी पाठकों से अपील
कृपया कोई भी लावारिस फोन मिलने पर लालच से बचें और मोबाईल को तत्काल नजदीकी थाने/पुलिस चौकी में जमा करायें। ऐसा करने से आपकी छवि में सुधार के साथ-साथ आप संभाव्य अपराध से भी बचेंगे।
*मोबाइलों का विवरण-*
1- Oneplus – 07, 2- Vivo   – 64, 3- infinix  – 05
4- In  –  01, 5- Bencool  – 01, 6- Itel – 08, 7- Honour – 01
8- iQoo  – 01, 9- Lava  – 01, 10- Techno – 04, 11- Nokia – 01
12- Samsung  – 32, 13- Oppo – 60, 14-Redmi – 31
15- Realme – 29, 16-MI — 06
———————————————-
*Grand Total – 252*

*हरिद्वार साइबर क्राइम सेल टीम -*
1- इंस्पेक्टर प्रमोद उनियाल (प्रभारी)
2- उ.नि. अनुरोध व्यास
3- हे.का. विवेक यादव
4- हे.का. शक्ति गुसांई
5- हे.का. योगेश केंथौला
6- हे.का. अरुण

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top