पिथौरागढ़

बागेश्वर में भालू के हमले में पोस्टमास्टर की मौत, SDRF ने किया शव रेस्क्यू

बागेश्वर। जनपद के सामा-मुनस्यारी मार्ग पर मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में 20 वर्षीय युवक यश शर्मा की मौत हो गई। मूल रूप से महेन्द्रगढ़, पानीपत (हरियाणा) निवासी यश वर्तमान में पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत था और आज सुबह डाक वितरण हेतु साइकिल से निकला था।

बताया गया कि मार्ग पर चलते समय अचानक एक जंगली भालू उसके पीछे लग गया। भालू को देखकर यश घबरा गया और उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। गिरने के तुरंत बाद भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर SDRF टीम कपकोट पोस्ट से उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल रवाना हुई। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई में उतरकर शव को बरामद किया और स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस को सौंपा।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग से भालू की गतिविधियों पर निगरानी और रोकथाम के लिए कदम उठाने की मांग की जा रही है। SDRF की तत्परता से शव को सुरक्षित निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top