पिथौरागढ़

11 व 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में रहेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री की जनसभा के दृष्टिगत पार्टी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को प्रभारी और पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौंर्याल को दी संयोजक की जिम्मेदारी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 व 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए भाजपा भी तैयारियों में जुट गई है। प्रधानमंत्री की पिथौरागढ़ में होने वाली जनसभा के दृष्टिगत पार्टी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को प्रभारी और पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौंर्याल को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रधानमंत्री मोदी का 11 अक्टूबर को पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत नारायण आश्रम पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अगले दिन वह चीन सीमा से सटी आइटीबीपी की चेकपोस्ट में जवानों के साथ कुछ समय बिताने के साथ ही वहां से कैलाश मानसरोवर के दर्शन भी कर सकते हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों व जनसभा के दृष्टिगत प्रभारी की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सौंपी है। वह प्रधानमंत्री के इस प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत से लेकर संगठन की भूमिका वाली तमाम गतिविधियों और जनसभा के मद्देनजर समन्वय करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के समस्त कार्यक्रमों के लिए संयोजक का जिम्मा पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौंर्याल को सौंपा गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री के रूप में वह न केवल सर्वाधिक बार उत्तराखंड आए हैं, बल्कि यहां के विकास के लिए सर्वकालिक सर्वाधिक योजनाएं व मदद भी पहुंचाई है। राज्य में ढाई लाख करोड़ की योजनाएं केंद्र के सहयोग से संचालित हो रही हैं। इसके बूते राज्य में सड़क, रेल व हवाई सेवा में आमूलचूल परिवर्तन हो रहा है।
धार्मिक, पौरााणिक व सांस्कृतिक पहचान के स्थलों को भव्य स्वरूप देकर पर्यटन की संभावनाओं को नए आयाम दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आना, राज्य के सवा करोड़ निवासियों के लिए अपने संरक्षक के आने जैसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री का यह दौरा भी राज्य के विकास के लिए नई सौगात देने वाला होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top