हरिद्वार

तहसील दिवस, कार्य दिवसों में सुनें आमजनों की समस्याएं और करें निराकरण: गर्ब्याल

हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल तहसील दिवस, प्रतिदिन कार्य दिवसों में आमजनों  की  समस्याओं के निराकरण के साथ – साथ सीएम हेल्पलाइन-1905 में दर्ज आमजनों की  समस्याओं  का निरंतर अनुश्रवण कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने इसी क्रम में सीएम हेल्पलाइन 1905 में दर्ज आमजनों की  समस्याओं  के सम्बन्ध में शिकायतकर्ताओं से टेलीफोन के माध्यम से  बातचीत की तथा मौके पर ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया। श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने इस मौके पर कहा कि  सीएम हेल्पलाइन 1905 के माध्यम से दूरदराज क्षेत्रों  में निवास करने वाले  आम लोग भी अपनी समस्या दर्ज करा रहे हैं l उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन-1905 में जैसे ही जो भी समस्या दर्ज होती है, उसका निराकरण निर्धारित समयावधि में करना सुनिश्चित करें  ताकि शिकायत अगले लेवल में स्थानांतरित न हो। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top