उत्तराखण्ड

रामनगर भ्रमण पर पहुंचे राज्यपाल, अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थानीय समस्याओं जाना

रामनगर(नैनीताल)- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) रामनगर भ्रमण पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और राजस्व उपनिरीक्षक से बैठक कर स्थानीय समस्याओं व चुनौतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।


जी-20 के सफल आयोजन ने रामनगर को विश्व पर्यटन मानचित्र में स्थापित किया

राज्यपाल ने हाल ही में सम्पन्न जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा की सभी विभागीय अधिकारियों ने आपसी समन्वय और एक बेहतर टीम भावना से कार्य किया है जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा की इन सभी अधिकारियों द्वारा जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं और कार्य किए गए हैं जिसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं।
राज्यपाल ने कहा कि जी-20 के सफल आयोजन ने रामनगर को विश्व पर्यटन मानचित्र में स्थापित किया है इससे यहां की पर्यटन गतिविधियां बढ़ेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा की जी-20 आयोजन में की गई व्यवस्थाओं व कार्यों को डॉक्यूमेंट किया जाए। उन्होंने कहा जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले अधिकारियों को बधाई और प्रोत्साहन दिया जाना ज़रूरी है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने अधिकारियों से रामनगर में पर्यटन के विस्तार की संभावनाओं के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर, उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल, पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे, तहसीलदार बी.सी पंत, राजस्व उप निरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top