पिथौरागढ़

रथयात्रा पहुँची कोटद्वार, कभी सत्यापन, कभी एसएसबी से समायोजन प्रस्ताव मांगकर गुरिल्लों को भ्रमित कर रही है केंद्र सरकार: डालाकोटी

कोटद्वार। गुरिल्ला जन जागरण रथयात्रा आज कोटद्वार पहुँची। गुरिल्लों ने यहां सिद्धेश्वर महादेव मंदिर फतेहपुर दुगड्ढा में पूजा-अर्चना अर्चना की। प्रातः से लगातार वारिस के बावजूद गुरिल्ले काफी संख्या में कोटद्वार पहुंचे।
हिन्दू पंचायती मंदिर धर्मशाला में हुई सभा को संबोधित करते हुए संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मा नंद डालाकोटी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने गुरिल्लों की पूरी युवावस्था विभिन्न प्रशिक्षणों में लगवा दी। उन्हें हमेशा युद्ध के लिए तैयार रखा, युद्ध नहीं हुआ इसलिए भले ही उनका युद्ध में उपयोग न हुआ हो शांति काल में सरकार की दी गयी सभी जिम्मेदारियों को गुरिल्लों ने निभाया, इसी कारण गुरिल्ले नियमित सैनिकों की भांति सुविधा पाने के हकदार हैं। किन्तु केन्द्र सरकार कभी गुरिल्लों का सत्यापन,कभी एस एस बी से समायोजन प्रस्ताव मांग कर, गुरिल्लों को भ्रमित कर रही है राज्य सरकार ने कुछ शासनादेश भी गुरिल्लों के लिए जारी कर दिये तथा हाल ही में गुरिल्लों का एल आई यू से भी सत्यापन कराया। लेकिन किया कुछ नहीं।इसलिए गुरिल्ले सरकार की भ्रमित करने वाली कार्यवाही, सरकार द्वारा कुछ अपने ही साथियों के व्हाट्स एप, फेसबुक पर भ्रामक बयान में दिये जा रहे हैं। गुरिल्ले बयानों से सावधान रहें। राजस्थान के अध्यक्ष रामेश्वर सुथार ने संगठन की मजबूती पर बल देने के साथ साथ देहरादून दिल्ली पदयात्रा का सुझाव दिया। जिलाध्यक्ष मानसिंह ने पौड़ी जनपद के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि 9 जुलाई को यमकेश्वर द्वारीखाल विकास खंडों में रथयात्रा नुक्कड़ सभाएं करेगी। 10जुलाई पौड़ी में तथा 11जुलाई को श्रीनगर में रथयात्रा के कार्यक्रमों की विवरण दिया। दुगड्ढा ब्लाक अध्यक्ष कुंदन सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। सभा का संचालन उपेन्द्र ने किया। सभा के बाद जुलूस के रूप में एस डी एम कार्यालय जाकर गुरिल्लों नेअपनी मांगों के ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री उत्तराखंड को भेजे। कार्यक्रम में दर्जनों स्वयं सेवक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top