पिथौरागढ़

दुर्घटनाएं रोकने के लिए सड़क किनारे लगाएं रिफ्लेक्टर टेप: भंडारी

जिलाधिकारी ने किया राजमार्ग 9 का स्थलीय निरीक्षण

चंपावत।राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर रात्रि में यातायात के सुचारू किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने आला अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग चंपावत से टनकपुर तक स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने देखा कि किलोमीटर 108 धोन स्वाला के बीच पहाड़ी से मलवा आ रहा, जिसे रोके जाने हेतु स्थाई कार्य तथा सड़क किनारे दोनों ओर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के निर्देश मौके पर उपस्थित एनएच के अधिकारी को दिए। उन्होंने किलोमीटर 106 में भी सुरक्षा को देखते हुए रिफ्लेक्टर टेप व रेडियम लगाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने सुरक्षा के मद्देनजर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में अभी तक चेतावनी बोर्ड न लगाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने किलोमीटर 101 में सड़क किनारे की दिवार गिरी होने पर सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल सुरक्षा के इंतजार कराने, रिफ्लेक्टर टेप लगाने के साथ ही जहॉ जहां सड़क उखड़ गई है वहा ब्लैक टॉप करने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जहां जहां पर पहाड़ी का तत्काल ट्रीटमेंट करने की आवश्यकता है उसे भी दूरस्थ किया जाए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सभी कार्य 10 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अमोड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे देवी प्रसाद शर्मा के भवन जो खतरे की जद में आया है, का भी निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया और उन्हें आवश्यक सहायता दिलाने की बात कही। चल्थी पुल के निर्माणाधीन होने के कारण सड़क सुधारीकरण का कार्य गतिमान है इसके चलते यातायात को डायवर्ड किया गया है, इस दौरान सड़क में धूल न हो इस हेतु सड़क में लगातार पानी छिड़काव करने के निर्देश एन एच के अधिकारियों को दिये।एनएच के अधिकारी ने बताया कि किलोमीटर 80 निकट सिंनयाडी में सड़क जो कट गई थी उसे मरम्मत कर दिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र ही हॉटमिक्स करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, एनएच से इंजीनियरिंग सीपी श्रीवास्तव, आरडब्ल्यूडी से इंजीनियरिंग पीके वर्मा आदि मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top