हरिद्वार

अतिक्रमण हटाएं, रास्ते-पुलिया सही कराएं: पांडेय

डीएम और एसएसपी ने चारधाम यात्रा से पूर्व किया निरीक्षण

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने मंगलवार को चारधाम् यात्रा के दृष्टिगत सर्वानंद घाट के आप-पास, नहर पटटी तथा दूधाधारी चौक के आस पास पूरी एरिया  का जहां-जहां फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा है, का बारीकी से निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अप्रैल के तीसरे तथा चौथे सप्ताह से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो जायेगा तथा हरिद्वार चारधाम यात्रा का इंट्री पॉइंट है। इसलिए जहां-‌जहां अतिक्रमण हुआ है, उसे  तुरंत पूरी तरह से हटाया जाए,  जहां पर पुलिया के चौड़ीकरण की आवश्यकता है, उन्हें चौड़ा किया जाये, जहां  एनएचआई के फ्लाई ओवर के खंभे तैयार हो गये हैं तथा उनमें स्लेव पड़ गई है, ऐसे स्थलों को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाये तथा जो छोटे वाहन है,  जब तक बरसात नहीं होती है उन्हें चिला की ओर से भी चलाया जा सकता है l इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिकारियों को चारधाम यात्रा के दौरान सुगम  यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कई दिशा- निर्देश दिये l
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री पी.एल शाह, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियंता  एनएचआई  श्री प्रदीप गुसांई, सी.ओ. सुश्री जूही मनराल, सीओ ट्रैफिक श्री राकेश  रावत तथा सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top