नैनीताल

निर्वतमान चेयरमैन पर वित्तीय अनियमित्ता और सरकारी भूमि का दुरुपयोग पर सरकार से मांगी रिपोर्ट

नगर पंचायत पुरोला का मामला, सभासद की हाइकोर्ट में दायर याचिका पर हुई सुनवाई
(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने नगर पंचायत पुरोला के निर्वतमान चेयरमैन पर वित्तीय अनियमित्ता और सरकारी भूमि का दुरप्रयोग करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से 14 फरवरी तक विस्तृत शपथपत्र दाखिल करने को कहा है।
राज्य सरकार ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सरकारी भूमि का दुरुपयोग हुआ है, जिसपर कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खण्डपीठ ने सरकार से एक विस्तृत शपथपत्र दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 14 फरवरी को होनी तय हुई है। 
मामले के अनुसार पुरोला नगर पालिका के सभासद विनोद नौडियाल ने पी.आई.एल.दाखिल कर कहा कि निवर्तमान नगर पंचायत चेयरमैन ने सरकारी जमीन पर अपना नेगी टावर नामक होटल बनाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर सरकारी जमीन को खुर्द बुर्द भी किया है। इससे पहले हुई जांच में वित्तिय अनियमितता के आरोप सही पाए गये, लेकिन सरकार ने उनके खिलाफ आजतक कोई कार्रवाई नहीं की। जनहीत याचिका में सी.बी.आई.या फिर एस.आई.टी.से जांच करने के साथ दो्षियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top