देहरादून

देहरादून से लेकर ऋषिकेश तक आज बदला रहेगा वाहनों का रूट, यहां होगा डायवर्जन

एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में शामिल हो गई राष्ट्रपति मुर्मू
ऋषिकेश
। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को ऋषिकेश पहुंच रही हैं। वीवीआईपी कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो और जनता को भी सहूलियत मिले इसके लिए पुलिस ने यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। राष्ट्रपति मंगलवार और बुधवार जिले के दो महत्वपूर्ण संस्थानों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इन दो दिनों में शहर और आसपास के कई इलाकों में भारी वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने आम जनता से इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील भी की है।
यह रहेगी व्यवस्था
• मंगलवार और बुधवार को ऋषिकेश / रायवाला / रानीपोखरी / नेहरु कॉलोनी / कैंट / रायपुर / डालनवाला / प्रेमनगर क्षेत्र में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
• वीवीआईपी के जौलीग्रांट से एम्स ऋषिकेश के लिए प्रस्थान करने से पहले ऋषिकेश से भानियावाला की ओर आने वाले ट्रैफिक को नटराज/ श्यामपुर चौकी से नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
• वीवीआईपी के जौलीग्रांट से एम्स ऋषिकेश के लिए प्रस्थान करने से पहले भानियावाला से ऋषिकेश जाने वाले ट्रैफिक को भानियावाला से नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
• वीवीआईपी फ्लीट के ऋषिकेश से देहरादून की ओर शाम के समय प्रस्थान करने पर श्यामपुर चौकी पर यातायात को रोककर डायवर्ट किया जायेगा।
• वीवीआईपी फ्लीट के ऋषिकेश से देहरादून की ओर आते समय नटराज चौक पार करनें पर भानियावाला से ऋषिकेश जाने वाले यातायात को नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट किया जायेगा और मनइच्छा देवी से ऋषिकेश जाने वाले यातायात को मनइच्छा मार्ग होते हुए भेजा जाएगा।
• वीवीआईपी फ्लीट लच्छीवाला टोलप्लाजा पार करने पर डायवर्जन और बैरियर प्वाइंट पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
डायवर्जन प्वाइंट
• कारगी चौक
• पुरानी बाई पास चौकी
• मोथरोवाला चौक
• छह नंबर पुलिया
• लालतप्पड़ भारी वाहन रोकने के लिए
• श्यामपुर चौकी
• नटराज चौक

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top