चमोली

रुद्रप्रयाग गुप्तकाशी के पास खाई में गिरी बाइक, दो लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग। आज दिनांक 04 जून 2024 को पुलिस कोतवाली सोनप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गुप्तकाशी क्षेत्र के पास एक मोटरसाईकल खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक आशीष डिमरी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई। उक्त मोटरसाइकिल (UK12C-5430) जिसमें 02 लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। बाइक सवार दोनों लोगो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप की सहायता से खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों मृतकों के शवों को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतकों का विवरण:-
1. जयदीप सिंह रावत s/o सुरेंद्र सिंह रावत उम्र 26 वर्ष, निवासी :- श्रीकोट पौड़ी ।
2.  रोहित रावत पुत्र स्वर्गीय राम सिंह रावत उम्र 25 वर्ष निवासी :- श्रीकोट पौड़ी ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top