नई दिल्ली

साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर, कई घायल, दुर्घटना के बाद कई ट्रेन रद्द

रात एक बजे की घटना, ट्रेन के क्षतिग्रस्त डिब्बों को पटरी से हटाया गया
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में एक साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर की वजह से साबरमती आगरा कैंट सुपर फास्ट एक्सप्रेस के इंजन समेत चार कोच डिरेल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय ट्रेन में हजारों की संख्य में पैसेंजर मौजूद थे। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ अतिरिक्त मंडल रेलवे प्रबंधक (एडीआरएम) और वरिष्ठ अधिकारी सहित बचाव दल मौके पर पहुंचे।
यह हादसा रविवार देर रात करीब 1 बजे हुआ। दोनों ट्रेनों के टक्कर के दौरान ट्रेन में बैठे पैसेंजर्स को जबरदस्त झटका लगा। रात करीब 3 बजे ट्रेन के सुरक्षित डिब्बों को अजमेर जंक्शन की ओर रवाना किया गया। वहीं, क्षतिग्रस्त डिब्बों को पटरी से हटाया गया।
रद्द ट्रेनों की लिस्ट
इस ट्रेन हादसे की वजह से कई ट्रेनों की आवाजाही रद्द करनी पड़ी। इन ट्रेनों को किया गया रद्द।
• गाड़ी संख्या 12065, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला दिनांक 18.03.24 को रद्द।
• गाड़ी संख्या 22987, अजमेर-आगरा फोर्ट दिनांक 18.03.24 को रद्द।
• गाड़ी संख्या 09605, अजमेर-गंगापुर सिटी दिनांक 18.03.24 को रद्द।
• गाड़ी संख्या 09639, अजमेर-रेवाडी दिनांक 18.03.24 को रद्द।
• गाड़ी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड दिनांक 18.03.24 को रद्द।
• गाड़ी संख्या 19736, मारवाड़-जयपुर दिनांक 18.03.24 को रद्द।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top