पिथौरागढ़

‘दुख भरे दिन भी तेरे भैया अब सुख आयो रे’ शुरू होगा जाखन देवी में रोड निर्माण का कार्य

जल्द कार्य शुरू न होने पर, विनय किरौला ने दी थी आमरण अनशन करने की चेतावनी
अल्मोड़ा
। आज जल निगम के अधिकारियों से एक दो सदस्य प्रतिनिधिमंडल विनय किरोला और विनोद तिवारी मिला। उन्होंने कहा कि जाखन देवी रोड को लेकर के हुई चर्चा में कल से कार्य शुरू होने की बात हुई है।
अल्मोड़ा नगर वासियों के लिए जी का जंजाल बन गई जाखन देवी सड़क का काम अंत तो गत्वा कल से आरंभ होने जा रहा है आज प्रतिनिधिमंडल जिसमें दो सदस्य शामिल थे विनय किरोला  और विनोद तिवारी जल निगम के अधिकारियों से मिले और उन्हें आश्वासन मिला कि कल 26 अप्रैल  से रोड निर्माण का कार्य आरंभ हो जाएगा।  गौरतलब है कि विनय किरोला द्वारा काम आरंभ ना होने की स्तिथि में आमरण अनशन की चेतावनी दी थी जिससे जल्दी काम आरंभ हुआ।
बता दें कि पिछले 6 माह से जाखन देवी अल्मोड़ा के रोड की हालत बड़ी ही खराब स्थिति में थी और स्थानीय लोगों में इसको लेकर के काफी  गुस्सा था जिसे लेकर के भारी संख्या में स्थानीय लोगों द्वारा विनय किरोला के नेतृत्व में जाखन देवी सड़क को जाम कर दिया गया था जिसके बाद प्रशासन को सड़क खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी विवाद बढ़ता देख वरिष्ठ अधिकारियों और सरकार को दखल देना पड़ा।
आखिरकार अब इस मामले में पूरे शहर वासियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं विनय किरोला ने बताया कि अंत तो गत्वा कल से यह कार्य आरंभ होगा यह न सिर्फ अल्मोड़ा वीडियो के लिए राहत भरी खबर है बल्कि आंदोलनकारी के लिए भी एक बड़ी जीत है जिन्होंने अपने जीवन की परवाह न करते हुए समस्याओं के परवाह न करते हुए बड़ा आंदोलन किया था और लंबे समय से लगातार अधिकारियों के सामने अपनी बातचीत को रखा था।
जब स्थानीय लोगों को और शहर वासियों को इस खबर के बारे में पता चला कि इस रोड निर्माण का कार्य आरंभ हो रहा है तो लोगों में एक आशा की किरण  दिखने लगी है। आपको बता दें कि इस समय जाखन देवी का मुद्दा पूरे शहर के सबसे बड़े फायर ब्रांड मुद्दों में से एक है और नगर पालिका का चुनाव सर पर है और इस सड़क के निर्माण कार्य को इस चुनाव में एक बहुत बड़ा मुद्दा माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top