नई दिल्ली

सफीना हुसैन की संस्था को एशिया का नोबेल, 20 लाख बेटियों को दी शिक्षा

सफीना हुसैन की संस्था एजुकेट गर्ल्स को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला है। यह सम्मान पाने वाली यह पहली भारतीय एनजीओ बन गई है। जानिए पूरी प्रेरणादायक कहानी।

नई दिल्ली। भारत में बेटियों की शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था ‘एजुकेट गर्ल्स’ (Educate Girls) ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। संस्था की संस्थापक सफीना हुसैन के समर्पण और संघर्ष को बड़ा सम्मान मिला है। उनकी इस संस्था को प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिसे एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है। यह गौरव हासिल करने वाली यह देश की पहली भारतीय गैर-सरकारी संस्था (NGO) बन गई है।
सफीना हुसैन ने साल 2005 में अमेरिका की एक अच्छी और सुरक्षित नौकरी छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया था। उन्होंने वर्ष 2007 में राजस्थान के महज 50 गांवों से बालिकाओं की शिक्षा का यह बीड़ा उठाया था। आज यह संस्था उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार के 30,000 से अधिक गांवों में सक्रिय रूप से काम कर रही है। उनकी मेहनत रंग लाई और संस्था ने अब तक 20 लाख से अधिक बच्चियों को स्कूल वापस लाने में सफलता पाई है।
इस पूरे मिशन में उनकी 55,000 से ज्यादा वॉलंटियर्स की टीम ‘टीम बालिका’ ने रीढ़ की हड्डी का काम किया है। यह टीम गांव-गांव जाकर उन बच्चियों को ढूंढती है जो स्कूल नहीं जा पाती हैं और उन्हें शिक्षा से जोड़ती है। इस बड़ी सफलता पर देश भर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह सम्मान देश की हर उस बेटी की जीत है जो पढ़ना चाहती है।
सफीना हुसैन की यह सफलता साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से सामाजिक बदलाव लाया जा सकता है। अमेरिका की आरामदायक जिंदगी छोड़कर देश की बेटियों का भविष्य संवारने निकली सफीना आज लाखों परिवारों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। यह पुरस्कार न सिर्फ संस्था के अब तक के काम की बड़ी मान्यता है, बल्कि भविष्य में भारत की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए एक नई ऊर्जा भी प्रदान करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top