पिथौरागढ़

अल्मोड़ा के सल्ट विधायक और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

अल्मोड़ा। जिले के सल्ट विधायक महेश जीना और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सल्ट विधायक महेश जीना के बेटे करन जीना ने भतरौंजखान थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बीते 30 जुलाई को पिता और उनका पूरा परिवार अपने आवास पर भोजन की व्यवस्था में जुटा था। हंसा उर्फ हर्ष सिंह नेगी ने रात आठ बजे के करीब उनके मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौच शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही आरोपी ने विधायक को फोन कर उन्हें भी गाली-गलौच करते हुए उनके साथ पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। विधायक की पत्नी के व्हाट्सएप पर जान से मारने का मैसेज भेजा। ऐसे में उनका पूरा परिवार डरा है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जल्द कार्रवाई होगी। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top