नई दिल्ली

सनकी पति ने पत्नी की गर्दन काटकर की हत्या, कटा सिर हाथ में लेकर घूमता रहा

पटना। मधेपुरा के श्रीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत पोखरिया टोला वार्ड-2 में सोमवार की सुबह एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की दबिया से गर्दन काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति अपनी पत्नी के कटे हुए सिर को हाथ में लेकर घूमता रहा। यह देखकर लोगों के बीच सनसनी फैल गई। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे श्रीनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पूजा देवी की धारदार दबिया से गला काटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घटना के मुख्य आरोपी अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त दबिया को बरामद कर जब्त किया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी का धड़ उसके सिर से अलग कर दिया। सिर काटने के बाद वह उसे हाथ में लेकर घूमता रहा, जिससे लोगों के बीच सनसनी फैल गई। वहीं, इसकी सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पति अर्जुन शर्मा ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी का धारदार दबिया से गला काट दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीण मो. नजीर ने बताया कि आरोपी अर्जुन हाथ में एक झोला लेकर थाने की ओर आ रहा था। झोला से खून टपक रहा था। इस बीच एक पुलिसकर्मी ने उसे रोका। फिर झोले में कटा सर देख सभी दंग रह गए। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जब उससे पूछा गया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की तो उसने अवैध संबंध होने की बात कही। इसके बाद कटे हुए सर के साथ उसे थाने ले जाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top