उत्तराखंड पुलिस

देहरादून चकराता त्यूणी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, राहत एवं बचाव में जुड़ी एसडीआरएफ

देहरादून। आज दिनांक 23 मई 2024 को पुलिस थाना चकराता द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चकराता क्षेत्र में त्रिवेणी मार्ग पर लोखंडी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक आशीष त्यागी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन DL8CAC-6667 चकराता से विकासनगर की ओर आते समय अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। उक्त वाहन में 04 लोग सवार थे।  एसडीआरएफ  टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 10 मीटर नीचे खाई में उतरकर सभी सवारों को स्थानीय लोगों की सहायता खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।
घायलो का विवरण :-
1. काजल शर्मा पुत्री अनंत शर्मा, 21 वर्ष, निवासी- देहरादून।
2. अमन शर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा, 21 वर्ष, निवासी:- मेरठ।
3. कार्तिक ममगई पुत्र सुभाष ममगई, निवासी- दिल्ली
4. रिया थापा पुत्री सुजू थापा निवासी- शिमला, हिमाचल प्रदेश।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top