देहरादून

पशुलोक बैराज से मिला शव, एसडीआरएफ ने निकाला

8 मार्च को गंगा जी में नहाते समय पैर स्लिप होने से बह गया था मुरादाबाद का युवक

देहरादून। 15 मार्च 2023 को बैराज चौकी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है। जिसमे शव बरामद हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल व्यक्ति के शव को बैराज से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

उक्त व्यक्ति होली के दिन, दिनाँक 08 मार्च 2023 को ऋषिकेश (गरुड़ चट्टी थाना लक्ष्मण झूला) घूमने के लिए आया था और 08 मार्च 2023 को ही गंगा जी में नहाते समय पाँव स्लिप होने से बह गया। SDRF टीम द्वारा उक्त की सर्चिंग लगातार की जा रही थी।

मृतक का नाम :-
सुशोभित यादव, आयु- 32 वर्ष पुत्र श्री श्रीपाल सिंह यादव।

निवासी :- मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश।

SDRF टीम का विवरण

  1. मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार
  2. आरक्षी अनूप रावत
  3. आरक्षी सुरेंद्र सिंह
  4. आरक्षी रजत तोमर
  5. तकनीशियन सुमित बिजलवान
  6. पैरामीडिक्स अमित कुमार मीडिया सैल SDRF
ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top