पिथौरागढ़

श्रावणी मेला तैयारियां शुरू, डीएम ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ की बैठक

जागेश्वर धाम में आगामी 17 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला

जागेश्वर(अल्मोड़ा)। आगामी 17 जुलाई से  लगने वाले प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर  जिलाधिकारी (अध्यक्ष जागेश्वर मंदिर समिति) विनीत तोमर द्वारा टीआरसी जागेश्वर में जनप्रतिनिधियों, संबंधित अधिकारियों तथा पुजारियों के साथ बैठक की गई  । इस दौरान बैठक में मेले को भव्य बनाने तथा सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा श्रृद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं बनाए रखने  समेत अनेक मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने  कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अराजकता फैलाने वालों एवं टैक्सी चालकों द्वारा मनमानी किए जाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने  सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले से पूर्व ही सभी तैयारियां पुख्ता कर ली जाएं।  मेले के दौरान उन्होंने साफ सफाई को लेकर कहा कि सम्पूर्ण मेला अवधि में स्वच्छता का ध्यान रखा जाए। पर्याप्त मात्रा में मोबाइल टॉयलेट एवं कचरे का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जलापूर्ति, बिजली आपूर्ति, तथा चिकित्सा व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए तथा इस अवधि में लगातार चिकित्सक की तैनाती बनी रहने  हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया।  क्षेत्र में लगातार फॉगिंग, सेनिटाइजेशन करने के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। खाद्य विभाग एवं आबकारी विभाग को लगातार सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि होटल ढाबों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में कमी न हो। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय व्यापारियों, पुजारियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को एक एक कर सुना तथा सभी का समाधान करने का आश्वासन भी दिया।

 इस दौरान बैठक में विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर समिति नवीन चंद्र भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु , उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, जागेश्वर मंदिर समिति की प्रबंधक ज्योत्सना पंत, तहसीलदार बरखा जलाल, पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट, मंदिर पुजारी गण, संबंधित अधिकारी, स्थानीय व्यापारी समेत अन्य मौजूद रहे। यह जानकारी जिला सूचना अधिकारी ने दी।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top