हरिद्वार

गढ़वाल मंडल अध्यक्ष बने पीयूष चौहान, जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

हरिद्वार- भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की बैठक भगवानपुर संघ कार्यालय हरिद्वार में आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व गढवाल मण्डल को जिले की कार्यकारिणी में सम्मिलित करते हुए गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष के पद पर हरिद्वार निवासी पीयूष चौहान को नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों माल्यार्पण कर पियूष चौहान का स्वागत किया। इस मौके पर प्रान्तीय मीडिया प्रभारी राजकमल ने कहा कि संघ की जिले की कार्यकारिणी अभी निष्क्रिय है। प्रान्तीय अध्यक्ष नवीन चन्द्र कुरील ने कहा कि जिला अध्यक्ष का पद उनकी निष्कियता से स्वयं समाप्त हो गया है। उन्होंने जिले की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से करते हुए रीता देवी को जिला मंत्री, अंकित कुमार जिला महामंत्री , सुनील सैनी को मंत्री, विक्रम को मीडिया प्रभारी, ममता को प्रचार मंत्री, आरती को सदस्य मनोनीत किया गया। अन्य रिक्त पदों की एक सप्ताह के अंदर पूर्ति की गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष पियूष चौहान को जिम्मेदारी दी गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top