उत्तर प्रदेश

सीतापुर में अनोखा मामला: पति व प्रेमी संग रहना चाहती है महिला, सौंपा चार्ट

सीतापुर के महमूदाबाद में दो बच्चों की मां ने पति और प्रेमी के साथ रहने का ड्यूटी चार्ट पुलिस को सौंपा। जानें पूरा अनोखा मामला और परिवार की प्रतिक्रिया।

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। महमूदाबाद इलाके की दो बच्चों की मां अपने पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रहना चाहती है। महिला ने इसके लिए पुलिस को ड्यूटी चार्ट सौंपा है। इस अजब व्यवस्था की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
महिला के अनुसार उसने 21 मार्च को मंदिर में प्रेमी से शादी कर ली थी। अब वह पति, प्रेमी और बच्चों के साथ एक ही छत के नीचे रहना चाहती है। उसने बताया कि दिन में प्रेमी और रात में पति उसके साथ रहेगा। हैरानी की बात है कि पति भी इस फैसले पर सहमत है।
परिवार के दूसरे सदस्यों ने इस रिश्ते पर कड़ा विरोध जताया है। घर में विवाद बढ़ने के बाद महिला अपने पति, प्रेमी और बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस ने तीनों से बातचीत कर समझाने की कोशिश की। हालांकि महिला दोनों के साथ रहने की अपनी बात पर अड़ी रही। सीतापुर का यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। पुलिस पारिवारिक विवाद को शांत कराने और स्थिति संभालने में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top