पिथौरागढ़

पांच मार्च को अल्मोड़ा गांधी पार्क में धरना देंगे राज्य आंदोलनकारी

पांच मार्च को गाँधी पार्क मे धरना देंगे राज्य आंदोलनकारी
जिले के सभी राज्य आंदोलनकारियों से धरने में पहुँचने की अपील
अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन अल्मोड़ा ने बताया है कि 5मार्च को अल्मोड़ा जनपद के राज्य आंदोलनकारी गांधी पार्क अल्मोड़ा में एक दिवसीय धरना देंगे इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को राज्य में उचित सम्मान न दिये जाने, राज्य आंदोलनकारियों द्वारा समय-समय पर भेजे गये ज्ञापनों पर सरकार द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने शासन/प्रशासन स्तर पर उनकी निरंतर हो रही उपेक्षा को देखते हुए आंदोलनात्मक रणनीति बनाने पर विचार किया जायेगा। राज्य आंदोलनकारी ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिलापंचायत सदस्य शिवराज बनौला ने जनपद के सभी राज्य आंदोलनकारियों से 5 मार्च को 11बजे गांधी पार्क अल्मोड़ा पहुचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top