उत्तराखंड पुलिस

एसटीएफ ने 19 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर लोगों को अलग-अलग कम्पनियों की रेटिंग करने का टास्क देकर मोटी कमाई के झांसे में फंसाते था
देहरादून। देशभर में 19 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में शामिल आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर लोगों को अलग-अलग कम्पनियों की रेटिंग करने का टास्क देकर मोटी कमाई के झांसे में फंसाते था और टेलीग्राम एप पर ग्रुप बनाकर साइबर ठगी का जाल बुना जाता था।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर थाने में बीते 22 अगस्त को सीनियर सिटीजन सुनील कुमार जैन, निवासी किशननगर, सिरमौर मार्ग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि उनसे संपर्क करने वाले ने खुद को ग्लोबल केपीओ कंपनी से जुड़ा बताकर पीड़ित को ऑनलाइन काम करने पर कमाई का झांसा दिया। टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क दिए गए। शुरुआत में मामूली रकम लगाने पर अच्छा रिटर्न दिया। इसके बाद बड़े टास्क देकर उनमें रकम जमा कर ली गई। रकम रिलीज करने का झांसा देकर ठगी की गई। पीड़ित से 14 लाख रुपये हड़प लिए गए। इस दौरान रितिक सेन (23), पुत्र मुकेश सेन, निवासी पटवार भवन, मुकुंदपुरा रोड भानकरोटा, जयपुर, राजस्थान का पता लगा। सीओ साइबर थाना अंकुश मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी फर्जी पहचान पत्रों से सिम कार्ड लेकर उन नंबरों से ठगी करता था। पुलिस का कहना है कि बैंक खाते खुलवाने के लिए भी आरोपी ने इसी तरह के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। ठगी के लिए इनमें रकम जमा कराई जाती है। आरोपी के खिलाफ गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, यूपी, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना आदि राज्यों में कुल 33 शिकायतें दर्ज हैं। शिकायतों में 19 करोड़ की साइबर ठगी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top