उधमसिंह नगर

एसटीएफ ने 300 किलोग्राम डोडा और साढ़े पांच किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किए दो तस्कर

ऊधमसिंह के पुलभट्टायूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से हुई गिरफ्तारी
देहरादून।
एसटीएफ ने 300 किलोग्राम (तीन कुंतल) डोडा पाउडर एवं साढ़े पांच किलो अफीम के साथ दो तस्करों को यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से गिरफ्तार किया है। तस्करों द्वारा झारखण्ड की राजधानी रांची से एक कैण्टर के जरिये माल ले जाया जा रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ की कुमायूँ टीम द्वारा कल थाना पुलभट्टा जनपद ऊधमसिंह नगर क्षेत्र से बलाका सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम डलपुरा थाना गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर व लवजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी गोलू टांडा थाना स्वार जिला रामपुर उ0प्र0 को यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से 5.5 किग्रा अफीम व 03 कुन्तल डोडा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में एसटीएफ द्वारा थाना पुलभट्टा पुलिस को साथ लेकर गिरफ्तारी की गयी थी। दोनों ही अन्तर्राज्यीय तस्कर हैं जो कि झारखण्ड की राजधानी राँची से एक कैण्टर के जरिये मादक पदार्थ उत्तराखण्ड ला रहे थे,जिसकी खपत रुद्रपुर, गदरपुर , बाजपुर आदि क्षेत्रों में की जानी थी। क्योंकि चुनाव व होली का टाइम है ऐसे में तस्करों को भारी मुनाफा होने की उम्मीद थी।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे दोनों पेशे से ड्राइवर हैं और उत्तराखण्ड से सामान यूपी, बिहार, प. बंगाल, झारखण्ड और उड़ीसा आदि राज्यों में ले जाते हैं और वापसी में कभी-कभी मादक पदार्थों की सप्लाई ले आते हैं। इस बार वे रुद्रपुर स्थित किसी प्लाई फैक्ट्री से रांची प्लाई लेकर गये थे और वापसी में राँची से ड्रग भरकर ला रहे थे। ताकि यहाँ उसे होली व चुनाव के समय पर भारी मुनाफे पर बेच सकें। एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरों के नाम की जानकारी हुई है. जिन पर कार्यवाही की जायेगी। एसटीएफ की इस कार्यवाही में उ0नि0 के0जी0 मठपाल व मुख्य आरक्षी रविन्द्र बिष्ट तथा सर्विलांस में अ0उ0नि0 प्रकाश भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अभियुक्तों के पास से 05.5 किलो अफीम व 03 कुन्तल डोडा व आयशर कैंटर वाहन संख्या यूपी 22 एटी 4822 को बरामद किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी में शामिल टीम को 25000 रुपए के नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top